Posts

IPL में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के नाम

Image
 IPL में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़िओं की लिस्ट 2023-2008  IPL की दुनिया एक रोमांचकारी दुनिया है। आज यह एक खेल के साथ-साथ मनोरंजन का एक बेहतरीन जरिया हो गया है। दुनिया के हर खेल में कुछ न कुछ नया रिकॉर्ड बनता रहता है लेकिन यह एक ऐसा खेल है जिसमे सबसे ज़्यादा रिकॉर्ड बनता है। इसमें हर मिनट-सेकंड में एक नया रिकॉर्ड बनता रहता है। आज हम यहाँ जानेंगे सबसे ज़्यादा विकेट के रिकॉर्ड के बारे में। हम जानेंगे की कोनसा प्लेयर किस IPL में सबसे ज़्यादा विकेट लिया है।  किस प्लेयर ने किस IPL सीजन में सबसे ज़्यदा विकेट लिया  2023:- मोहम्मद शमी ( गुजरात टाइटंस )  ने सबसे ज़्यादा विकेट लिए। इन्होने इस सीजन में 28 विकेट लिए जिसमे इनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 4/11  रहा है।  2022:- युजवेंद्र चहल ( राजस्थान रॉयल्स  ) ने सबसे ज़्यादा विकेट लिए। इन्होने सबसे ज़्यादा 27 विकेट लिए जिसमे इनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 5/40 रहा।  2021:- हर्षल पटेल ( रॉयल चैलेंजर्स बंगलोरे  ) ने सबसे ज़्यादा 32 विकेट लिए जिसमे सबसे अच्छा प्रदर्शन 5/27 रहा।  2020:- कागिसो रबाडा ( दिल्ल...

IPL के सबसे महंगे खिलाड़ियों के नाम और उसका लिस्ट

Image
 IPL का सबसे महंगे खिलाड़ी कौन हैं  IPL क्रिकेट के इतिहास का सबसे रोमांचक खेल के रूप में जाना जाता है इस खेल में हर खिलाड़ी की बोली लगती है एक साल के लिए। जो जितना अच्छा खेलता है उसकी बोली उतनी ज़्यादा होती है।  2023 के IPL में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन था     2023 का फाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता लेकिन सबसे महंगे खिलाड़ी का ख़िताब किंग्स एलेवेन पंजाब के खिलाड़ी के नाम रहा जिसका नाम है Sam Curran . Sam Curran ने IPL के सारे रिकॉर्ड तोड़ सबसे ज़्यादा महंगे खिलाड़ी का ख़िताब अपने नाम किया। इंग्लैंड के आलराउंडर खिलाड़ी सैम करेन को किंग्स एलेवेन पंजाब ने 18.5 करोड़ में ख़रीदा जो अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुवे हैं। पिछले IPL में सैम करेन चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से खेले थे लेकिन इस बार किंग्स एलेवेन पंजाब इनको सबसे महंगे दाम पे खरीद कर अपने टीम में शामिल किया।  2022 के IPL में सबसे महंगा खिलाड़ी 2022 की IPL में सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन रहे जो इंडिया टीम के विकेट कीपर भी हैं। किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में ख़रीदा था लेकिन इसका फाइनल मैच गुजरात टाइटंस ने ज...

IPL में कौन सी टीम कब जीती | IPL winner list

Image
 IPL के winner का हीरो कौन  IPL एक रोमांचक मैच के लिए जाना जाता है। यह एक भारतीय प्रीमियम लीग है जिसे "इंडियन प्रीमियम लीग" कहते हैं। इसमें दुनिया के हर टीम के जो क्रिकेट खेलती है बेहतरीन खिलाड़ियों को चुना जाता है फ़िलहाल पाकिस्तान को छोड़के। इसमें खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाती है जो खिलाडी जितना अच्छा खेलता होगा उसकी सबसे ज़्यादा बोली लगती है। बोली लगने का मतलब उसे सबसे ज़्यादा पैसे में ख़रीदा जाता है। यह भारतीय खेल है इसलिए इसमें हर टीम में भारतियों की संख्या ज़्यादा होती है।  हर आईपीएल की जीत में किसी न किसी खिलाड़ी का अहम् योगदान होता है जैसा की आईपीएल 2023 में रविंद्र जडेजा का अहम् योगदान रहा है टीम को जीताने का।  आइये जानते है कोनसी टीम कब और किसके वजह से जीती।  आईपीएल विजेता की लिस्ट   आईपीएल की कौन सी टीम किस साल में जीती  राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 विकेट से जीती थी मुंबई में 2008 में यह आईपीएल युसूफ पठान के लिए ज़्यादा जाना जाने वाला मैच है। इसके मैन ऑफ़ द मैच थे युसूफ पठान और कप्तान थे शेन वार्न (Shane Warne) डेक्क...

IPL 2023 कौन सी टीम जीती | Winner of 2023 IPL Match

Image
2023 IPL मैच किस टीम ने जीता  2023 का IPL मैच का फाइनल 29 मई 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इंडियन प्रीमियम लीग के schedule के हिसाब से 2023 का फाइनल मैच 28 मई को खेला जाना था लेकिन उस समय यहां पे बारिश होने लगी जिसकी वजह से मैच को स्थगित कर के एक दिन आगे बढ़ा के 29 मई 2023 को करना पड़ा। 2023 IPL का फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बिच खेला गया। इस दिन भी मैच के दौरान बारिश शुरू हो गयी थी जिससे मैच बहुत प्रभावित हुवा।  बारिश के बाद मैच थोड़ा देर से शुरू हुआ जिसमे चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता लेकिन इसने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आयी और 20 ओवर में 4 विकेट्स गंवा के 214 रन बनाई। गुजरात की तरफ से सबसे ज़्यादा रन साई सुदर्शन (96 रन) ने बनाए उसके बाद दूसरे नंबर पर ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ि थे रिद्धिमान साहा जिन्होंने 54 रन बनाये। बारिश की वजह से मैच बाधित हुआ जिसके वजह से इसमें संशोधन करना पड़ा। संशोधन के बाद चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला मैच को जितने के लिए।  Innings (पारी)...

IPL में शतक बनाने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी | First Indian player who hit the century in IPL

Image
भारत का वह खिलाड़ी जिसने IPL में पहला शतक बनाया       मनीष पांडेय  IPL में पहला शतक किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाया गया वह खिलाड़ी हैं मनीष पांडेय।  मनीष कृष्णा नन्द पांडेय का जन्म 10 सितम्बर 1989 को उत्तराखंड के नैनीताल में हुआ था। पांडेय ने 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए IPL में शतक (114) बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। इन्होने यह रन डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ बनाए थे। पांडेय का पहला IPL मैच था मुंबई इंडियन की तरफ से फिर इनको 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से चुना गया जिसमे इन्होने भारत की तरफ से पहला IPL शतक बनाया। RCB के बाद पांडेय को 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चुना गया जिसमे इन्होने फाइनल में किंग्स एलेवेन पंजाब के खिलाफ 94 रन बना के अपनी टीम को विजेता बनाया और इन्हे मन ऑफ़ डी मैच चुना गया।  टीम द्वारा चुनाव  पांडेय को किस साल में किस टीम के लिए चुना गया उसकी लिस्ट- 2008- मुंबई इंडियंस  2009-  रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर  2010-  रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर 2011- पुणे वारियर्स इंडिया  2012-...

IPL का पहला शतक | first century in IPL

Image
 IPL में पहला शतक किसने बनाया आईपीएल में पहला शतक Brendon McCullum ने रॉयल चैलेंजर बंगलुरु के खिलाफ 18 अप्रैल 2008 को कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बंगलुरु में बनाया था।  इनका जन्म 27 सितम्बर 1981 को New Zealand में हुआ था। मैकुलम अपने तेज़ स्कोर के लिए जाने जाते हैं। खास कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक बनाने के लिए। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट में इनको सबसे सफल बल्लेबाज़ माना जाता है और इनकी कप्तानी सबसे सफल कप्तानी मानी जाती है। मैक्कुलम के नेतृत्व में न्यूज़ीलैंड 2015 में क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भी पहुँच गयी थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया से इस टीम को हार मिली जहाँ ऑस्ट्रेलिया ने इनको 7 विकेट से हराया। 2012 में टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रन बनाने वाले न्यूज़ीलैंड के किसी एक खिलाड़ी द्वारा बनाया गया यह उचतम स्कोर है। मॅक्कुलम भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 302 रन बनाये थे जो न्यूज़ीलैंड के टेस्ट इतिहास में तिहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाडी भी हैं। यह स्कोर इन्होने 18 फ़रवरी 2014 को बनाया था। मॅक्कुलम के नाम एक साल में 1000 रन बनाने का भी र...

भारत का पहला वन डे शतक बनाने वाला खिलाड़ी | first ODI century of India

Image
 भारत का पहला एक दिवसी (One Day ) शतक बनाने वाला खिलाड़ी  पहली बार भारत की झोली में One Day मैच में किसी एक खिलाड़ी द्वारा बनाया गया शतक आया था सन्न 1983 के विश्व कप में West Indies के खिलाफ। यह शतक (175*) बनाया था कपिल देव ने। यह 1983 के भारतीय टीम के कप्तान भी थे। इनकी कप्तानी में भारत ने पहला विश्व कप भी जीता West Indies के खिलाफ। इनके नाम सबसे कम उम्र में (24 साल ) विश्व कप जितने का रिकॉर्ड भी है, यह रिकॉर्ड अभी तक किसी ने भी नहीं तोड़ा है। देव एक आलराउंडर खिलाडी थे। बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी में भी इनका महारथ हासिल था। देव 1999-2000 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कोच भी थे। देव को 1982 में पद्म श्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।    कपिल देव का जन्म पंजाब के शहर चंडीगढ़ में एक खत्री परिवार में 6 जनवरी 1959 को हुआ था।   देव ने अपना पहला मैच टेस्ट क्रिकेट में 16 अक्टूबर 1978 को फैसलाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। कपिल देव की गेंद बजी बहुत अच्छी थी।  पहला विकेट:  देव ने अपना पहला विकेट पाकिस्तान के खिलाफ सादिक मोहम्मद को आउट कर ...

भारतीय इतिहास में पहला शतक बनाने वाला खिलाड़ी | First Century man of Indian cricket

Image
 भारत का पहला शतक बनाने वाला खिलाड़ी  पूरी दुनिया के साथ साथ भारत में भी क्रिकेट की शुरुवात टेस्ट से हुई। इस शुरुवाती दौर में भारत ने भी बहुत से टूर्नामेंट विदेशी धरती पर और अपने धरती पर खेले जिसमे इसे जीत भी हासिल हुए और शिकस्त भी मिली। भारत के नाम क्रिकेट के इतिहास में बहुत रिकॉर्ड हैं जो पहली पहली बार हुवे हैं जिसमे से एक है रनों का शतक जो पहली बार किसी एक खिलाड़ी द्वारा बनाया गया वो हैं लाला अमरनाथ। इन्होने भारत की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक बनाया। इन्होने इंग्लैंड के खिलाफ 1933 में मुंबई जिमखाना में 118 रन की पारी खेली। लाला के शतक से दर्शकों के अंदर इतना उत्साह बढ़ गया था की वे खेल के मैदान में घुस गए और वहीँ पे फूल मालाओं से लाद दिए।  लाला का जन्म 11 सितम्बर 1911 को अविभाजित भारत के कपूरथला में हुआ था। लाला भारत के पहले आलराउंडर भी थे जिनका बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में महारथ हासिल था। लाला ने क्रिकेट खेलने के अलावा चयनकर्ता, मैनेजर, कोच और प्रस्तोता के रूप में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।  इनको स्वतंत्र भारत का पहला कप्तान भी बनाया गया 1947-...

अमेरिका के पहले राष्ट्रपति | The first president of America

Image
 अमेरिका के पहले राष्ट्रपति कौन थे  अमेरिका एक विकसित और शक्तिशाली देश है। इसमें कोई शक नहीं की यह पूरी दुनिया पर किसी न किसी फील्ड में राज करता है और आए दिन हर किसी को चुनौती देता रहता है। लेकिन यह पहले ऐसा नहीं था यह भी किसी दूसरे देश की गुलामी कर चूका है। लेकिन दूसरे देश की तरह इस देश में भी क्रन्तिकारी लोग हुवे और क्रन्तिकारी आयी जिससे यह गुलामी की चुंगल से आज़ाद हुआ। फिर यह देश पीछे मुड़ के नहीं देखा और प्रगति के नई मिसाल कायम करते गया। फिर यहां चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई ताकि एक नेता मिले जो देश के विकास के लिए अच्छे विचार करे और देश की उन्नति करे। फिर यहां प्रेजिडेंट के लिए चुनाव हुवा जिसके पहले प्रेसिडेंट बने George Washington . इनका जन्म सन्न 1732 में हुवा था। इन्होने सैन्य कला और पश्चिमी विस्तार का अनुसरण किया। 1759 में अमेरिकी क्रांति के प्रकोप तक इन्होने माउंट वर्नोन के आसपास अपनी भूमिका का प्रबंध किया और वर्जिनिआ हाउस ऑफ़ वर्गेसिस में सेवा की। इन्होने एक विधवा से शादी की और खुद को एक व्यस्त और सुखी जीवन के लिए समर्पित कर दिया।  1775 में फिलाडेल्फिया में महाद्व...

क्रिकेट विश्व कप के शतक | Centuries in Cricket world cup

 किस विश्व कप में कितने शतक लगे।   क्रिकेट के इतिहास में शतक का बहुत बड़ा मर्तबा है चाहे वह शतक साझा हो या किसी एक व्यक्ति द्वारा बनाया गया हो।  हम यहां विश्व कप में एक व्यक्ति द्वारा बनाए गए शतक के बारे में जानेंगे की कौन से विश्व कप में कितने शतक बने और किसने बनाए।  1- 1975 का विश्व कप इस विश्व कप में कुल 6 शतक लगे थे। इन खिलाड़ियों के नाम यह हैं- Dennis Amiss (137) Glenn Turner (171*) Keith Fletcher (131) Alan Turner (101) Glenn Turner (114*) Clive Lloyd (102) 2- 1979 का विश्व कप इस विश्व कप में कुल 2 शतक लगे थे। इन खिलाड़ियों के नाम यह हैं- Gordon Greenridge (106*) Viv Richards (138*) 3-1983 का विश्व कप इस विश्व कप में कुल 8 शतक लगे थे। इन खिलाड़ियों के नाम यह हैं- Allan Lamb (102) David Gower (130) Trevor Chappell (110) Gordon Greenidge (105*) Viv Richards (119) Imran Khan (102*) Kapil Dev (175*) Zaheer Abbas (103*) 4-1987 का विश्व कप इस विश्व कप में कुल 11 शतक लगे थे। इन खिलाड़ियों के नाम यह हैं- Javed Miandad (103) Geoff Marsh (110) David Houghton (142) D...

क्रिकेट विश्व कप का पहला शतक | First Century in Cricket World Cup

पहला क्रिकेट विश्व कप की पहली सेंचुरी (1975)  Dennis Amiss ने भारत के खिलाफ पहला शतक बनाया था। 7 June 1975 को Dennis ने 137 रन की पारी खेल कर अपने देश इंग्लैंड को जिताया था। यह मैच लंदन के Lord's स्टेडियम में खेला गया था।   दूसरा क्रिकेट विश्व कप की पहली सेंचुरी (9 June 1979) Gordon Greenridge ने भारत के खिलाफ पहला शतक बनाया था।  रन- 106* गेंद- 173  6s- 1  4s- 9  देश- West Indies  तीसरा क्रिकेट विश्व कप की पहली सेंचुरी (9 June 1983) Allan Lamb ने New Zealand के खिलाफ पहला सेंचुरी बनाया था।  रन- 102  गेंद- 105   6s- 2  4s- 12  देश- इंग्लैंड  चौथा क्रिकेट विश्व कप की पहली सेंचुरी (8 October 1987) Javed Miadad ने Sri Lanka के खिलाफ पहला सेंचुरी बनाया था।  रन- 103  गेंद- 100    6s- 0  4s- 06   देश- पाकिस्तान  पांचवां क्रिकेट विश्व कप की पहली सेंचुरी (22 February 1992) Martin Crowe ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला सेंचुरी बनाया था।  रन- 100  गेंद- 134     6s...

क्रिकेट के इतिहास का पहला शतक | First century in cricket history |

Image
 टेस्ट मैच में पहला सेंचुरी किसने बनाया  वैसे तो John Small क्रिकेट के इतिहास का पहला शतक बनाने वाले खिलाडी थे लेकिन यह पहले नहीं हैं क्यू की उस समय यह खेल घरेलु हुवा करता था अंतराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कोई पहचान नहीं थी। यह बात है 1775 की  जिसमे इन्होने 136 रन की पारी खेली थी।  क्रिकेट इतिहास का पहला शतक उस समय से लिया जाता है जब से यह खेल अंतराष्ट्रीय हुआ। 18th सेंचुरी में यह देश इंग्लैंड में प्रसिद्ध हुवा और 19th और 20th में इसको अंतराष्ट्रीय प्रसिद्धि मिली। जिसमे टेस्ट क्रिकेट सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध हुआ जो 5 दिन तक चलता था। फिर आया one day मैच जो 50 ओवर्स का होता था। जो अभी भी इतना ही है।  टेस्ट मैच में पहला शतक बनाने वाला ख़िलाड़ी  टेस्ट मैच के इतिहास में पहला शतक बनाने का गौरव Charles Bannerman के नाम है जिन्होंने 165 रन बनाये थे। यह मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच  Melbourne Cricket Ground में 15 से 19 मार्च 1877 को खेला गया था। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाडी थे। बाद में यह अंपायर भी बने।  Charles Bannerman  One Day मैच में पहला शतक बनाने वाल...

भारत का पहला नोबल प्राइज किसे मिला था | The first Nobel Prize in India

Image
 भारत का पहला नोबल प्राइज किसे मिला था रविंद्र नाथ टैगोर  रविंद्र नाथ टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में जोरासांको हवेली में हुआ था। यह एक कवि, लेखक, नाटककार, संगीतकार थे। इन्होने 19वीं और 20वीं सदी के शुरुवात में दार्शनिक, चित्रकार, और समाज सुधारक के रूप में प्रासंगिक आधुनिकता के साथ बंगाली साहित्य और संगीत में भारतीय कला को एक नया आकर दिया। टैगोर के काव्य गीत आध्यात्मिक और भावपूर्ण माना जाता है। इनको नोबल पुरस्कार इनके गीतांजलि की "गहन रूप से संवेदनशील, ताज़ा और सुन्दर" कविता के लेखक के रूप में साहित्य में 1913 में मिला था। नोबल पुरस्कार पाने वाले यह पहले गैर-यूरोपीय गीतकार भी थे। इनको "बंगाल के बोर्ड" के रूप में संदर्भित किया गया। टैगोर के उपनाम थे- गुरुदेब, किबीगुरु, बिसवोकोबी। इन्होने 8 साल की उम्र से ही कविता लिखना शुरू कर दिया था। इनके उपन्यास, कहानियां, निबंध, गीत, नृत्य-नाटक, राजनीतिक और ब्यक्तिगत विषयों पर होते थे। इन्होने 16 वर्ष की उम्र में "सन लायन" नाम की कविता लिखी जिन्हे साहित्य के अधिकारीयों द्वारा जब्त कर लिया गया। इन्ह...

दुनिया का पहला touchscreen मोबाइल | World's first touchscreen mobile

Image
जब मोबाइल का अविष्कार हुवा था तो उसमे physical बटन्स आते थे जो बहुत बड़े बड़े होते थे और मोबाइल का साइज भी बहुत बड़ा होता था, मोटा और बहुत वजनी भी होता था। जिसको संभालना भी एक जिम्मेदारी वाला काम था। समय के साथ साथ बहुत सी कंपनियों का ध्यान मोबाइल की तरफ और इसके भविष्य की तरफ गया। जिससे कंपनियों ने अपना दिलचस्पी दिखायी। फिर मोबाइल की दुनिया में तरक्की हुइ और इसके आकर और वजन में परिवर्तन हुवा। दशकों तक मोबाइल के फिजिकल बटन ने मोबाइल की दुनिया में राज किया। फिजिकल बटन की दुनिया में कुछ कंपनियों ने बदलाव किया और मोबाइल के लिए Qwerty की बोर्ड का आविष्कार किया जिसे हम कंप्यूटर की बोर्ड भी कहते है। फिर एक इंकलाब आया बिना बटन के मोबाइल का जिसको टचस्क्रीन के नाम से जाना जाता है। शुरुआत में कुछ कम्पनीज टचस्क्रीन के साथ भी फिजिकल key बोर्ड का इस्तेमाल करते थे। धीरे धीरे वो भी ख़तम हो गया।  पहला Touchscreen मोबाइल  समय के साथ साथ ज़रूरत के हिसाब से हर चीज़ में बदलाव आता है तो मोबाइल में भी बदलाव आया                       ...

भारत का पहला हवाई अड्डा |

Image
 भारत का पहला हवाई अड्डा कौनसा है और इसकी स्थापना कब हुई भारत का पहला हवाई अड्डा जुहू एयरोड्रम है जो जुहू (महाराष्ट्र) में स्थित है। इसकी स्थापना सन्न 1928 में हुई थी। यह हवाई अड्डा बगैर पक्के हवाई क्षेत्र के रूप में शुरू हुवा था। उस समय इसका उपयोग आनंद सवारी और हवाई यात्रा के लिए किया जाता था। जुहू हवाई अड्डा द्वितीय विश्व युद्ध के कुछ समय बाद तक शहर के प्राथमिक हवाई अड्डा के रूप में कार्य किया। जेआरडी टाटा भारत की पहली अनुसूचित वाणिज्यिक मेल सेवा का उद्घाटन करते हुए जुहू हवाई अड्डे पर उतरे। इसकी शुरुवात इन्होने 15 अक्टूबर 1932 को पूस मोथ विमान में डाक लेकर कराची से अहमदाबाद होते हुवे जुहू हवाई अड्डे के लिए पहली यात्रा की। 1932 तक इसके मैदान के layout में काफी प्रगति हुई मगर ज़्यादा बारिश होने की वजह से यह मैदान उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं था।जल जमाव के कारण संचालन को पूना में स्थानांतरित करना पड़ा। 1939 में निर्माण के लिए तीसरे रनवे की योजना बनाई गई थी लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। मानसून के दौरान जलभराव और मानसून के टेक-ऑफ के लिए उचित रनवे का अभाव जुहू हवाई अड्डे के लिए गंभीर कमियां थीं।...

पहला Android मोबाइल कौनसा था | World's first android mobile

Image
 दुनिया का पहला Android मोबाइल कौनसा था HTC Dream इस मोबाइल कंपनी के बारे में आज के समय में बहुत ही कम लोग जानते होंगे लेकिन सच यह है की उस समय इसका बहुत ज़्यादा बोलबाला था। यह कंपनी अपने मोबाइल के Durability के लिए भी जानि जाती थी लेकिन आज इसका हाल Nokia कंपनी से भी बुरा हो गया है। बहुत कम ही इसके प्रोडक्ट मार्किट में मिलते हैं। वो कंपनी है HTC. HTC कंपनी ने ही अपना और दुनिया का पहला Android मोबाइल लॉंच किया था जिसका मॉडल नाम था HTC Dream .जो September 2008 में लांच हुवा था। इससे पहले सबसे ज़्यादा कोई OS मार्किट में चलता था तो वो है Symbian जो सिर्फ Nokia के मोबाइल में ही मिलता था। Blackberry का भी मोबाइल की दुनिया में दबदबा था लेकिन उस समय हर कोई इस कंपनी के मोबाइल नहीं ले सकता था क्यूंकि इसके मोबाइल के मूल्य Nokia की तुलना में बहुत ज़्यादा होता था इसीलिए हर कोई इसको नहीं ले पाता था। Nokia के मोबाइल अच्छे फीचर के साथ  कम मूल्य में मिल जाते थे। Nokia का कोई सीरीज सबसे ज़्यादा चला था तो वो था N series जो उस समय पूरी दुनिया पर राज करता था।  HTC Dream पहला Android मोबाइल...

दुनिया का पहला मोबाइल फ़ोन कौन सा था

Image
 दुनिया का पहला मोबाइल फ़ोन कौनसा था  दुनिया का पहला मोबाइल फ़ोन MOTOROLA कंपनी द्वारा बनाया गया था जिसे जॉन एफ. मिशेल और मॉर्टिन कूपर द्वारा 1973 में बनाया गया था। जिसका उस समय वजन 2 KG (4.4 POUND) था। इसका नेटवर्क 1G एनालॉग पर था जिसको जापान में निप्पॉन टेलीग्राम और टेलीफोन द्वारा 1979 में लॉन्च किया गया था। 1983 में दुनिया का पहला हैंडहेल्ड मोबाइल फ़ोन MOTOROLA द्वारा लॉन्च किया गया जिसका मॉडल था DynaTEC 8000X.  डेनमार्क, फ़िनलैंड, नॉर्वे और स्वीडन में नार्डिक मोबाइल टेलीकॉम (NMT) सिस्टम को एक साथ 1981 में लॉन्च किया गया था।   2G 2G की शुरुवात 1991 में हुई थी जिसको फ़िनलैंड में Radiolinja द्वारा GSM के प्लेटफार्म पर लॉन्च किया गया था। 2G के आने के बाद मोबाइल की दुनिया को एक नयी उपलब्धि मिली जिसने 1G को बड़ा टक्कर दिया और इसके ऑपरेटरो को एक चुनौती मिली। 2001 में, WCDMA के स्टैंडर्ड पर NTT DOCOMO द्वारा 3G को लॉन्च किया गया। हाई स्पीड पैकेट एक्सेस (HSPA) फॅमिली पर आधारित 3.5, 3G+ या टर्बो 3G नेटवर्क में तेजी आई जिससे UMTS नेटवर्क को हाई डाटा ट्रांसफर स्पीड और कैपेसिट...

भारत में पहला कम्प्यूटर कब आया

Image
 भारत में पहला कम्प्यूटर कब आया भारत में कंप्यूटर की शुरुआत सन 1952 में हुए थी। 1952 में ISI में एक ANALOGUE कंप्यूटर की स्थापना की गयी थी जो भारत का पहला कंप्यूटर था। यह कंप्यूटर 10X10 की मैट्रिक्स को हल करने में सक्षम था। इसी समय एक और ANALOGUE कंप्यूटर भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलुरु द्वारा स्थापित किया गया। यह शुरुआती दौर था। कंप्यूटर युग की वास्तविक रूप से शुरुआत 1956 में हुई जो इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर HEC-2M था। इस कंप्यूटर से भारत जापान के बाद एशिया का दूसरा देश बन गया जिसके पास कंप्यूटर तक्नीकी थी।                                                                                                       HEC-2M  HEC-2M का निर्माण इंग्लैंड में हुआ था जिसको भारत में आ...

भारत का पहला प्रधान मंत्री कौन है

Image
 भारत का पहला प्रधान मंत्री कौन है  भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जवाहर लाल नेहरू। इनका जन्म 14 नवम्बर 1889 में इलाहाबाद (प्रयागराज ) में हुआ था। इनके पिता का नाम मोती लाल नेहरू था। इनके माता का नाम स्वरुप रानी थुस्सू था, जो मोती लाल की दूसरी पत्नी थीं। इनकी सिर्फ दो बहने थीं। यह अपने घर में सबसे बड़े थे। इनकी बहन का नाम विजया लक्ष्मी और दूसरी बहन का नाम कृष्णा हठी सिंह था।  बचपन  नेहरू ने अपना बचपन "आश्रित और असमान" के रूप में बिताया। ये आनंद भवन नामक एक महल नुमा घर में विशेषाधिकार के माहौल में पले-बढे। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा घर पर ही निजी शाशन और ट्यूटर्स द्वारा पूरी हुई। इन्होने 13 साल की उम्र में थिओसोफिकल सोसाइटी में शिक्षा ली। इसी सोसाइटी ने इन्हे बौद्ध और हिन्दू शास्त्रों के अध्ययन के लिए उत्साहित किया। इनकी एक उपन्यास बहुत प्रसिद्ध है जिसे "Discovery of India" के नाम से जाना जाता है।  युवा  कैडेट की वर्दी पहने नेहरू की तस्वीर  इंग्लैंड के हैरो स्कूल में कैडेट की वर्दी पहने नेहरू जी युवावस्था के दौरान एक उत्साही राष्ट्रवादी बन गए। द्वितीय बोअर यु...

भारत का पहला Engineer कौन है

Image
 भारत का पहला Engineer कौन  है  हम किसे भारत का पहला Engineer कहते हैं। वो कहाँ के थे और कब बने और किस फिल्ड में थे। इन सब की जानकारी हम आपको देंगे।  भारत का पहला Engineer जो हैं उनका नाम है   Mokshagundam Visvesvaraya (मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ) . इनको भारत में अग्रणी सिविल इंजीनियर में से एक माना जाता है। इनका जन्म 15 सितम्बर 1861 को मद्देनहल्ली, मैसूर, कर्नाटक में एक तेलुगु ब्राह्मण परिवार में हुआ था।  विश्वेश्वरैया  की प्राथमिक शिक्षा बंगलौर में हुई और मद्रास विश्विद्यालय से विज्ञान में स्नातक (B.Sc.) की डिग्री प्राप्त की।  विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा बॉम्बे विश्विद्यालय में कॉलेज ऑफ़ साइंस से हासिल की। यहीं पे यह डेक्कन क्लब के सदस्य और सचिव भी बनें l    करियर  विश्वेश्वरैया ने ब्रिटिश-भारत सरकार के साथ अपना करियर शुरू किया। बॉम्बे प्रेसिडेंसी और मध्य पूर्व में दूसरे ब्रिटिश-अधिकृत उपनिवेशों में काम किया। बाद में इन्होने हैदराबाद राज्य के लिए काम किया। सेनानिवृति के बाद इन्होने अपना प्रशाशनिक और राजनेता करियर ...