IPL में शतक बनाने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी | First Indian player who hit the century in IPL
भारत का वह खिलाड़ी जिसने IPL में पहला शतक बनाया
मनीष पांडेय
IPL में पहला शतक किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाया गया वह खिलाड़ी हैं मनीष पांडेय।
मनीष कृष्णा नन्द पांडेय का जन्म 10 सितम्बर 1989 को उत्तराखंड के नैनीताल में हुआ था। पांडेय ने 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए IPL में शतक (114) बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। इन्होने यह रन डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ बनाए थे। पांडेय का पहला IPL मैच था मुंबई इंडियन की तरफ से फिर इनको 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से चुना गया जिसमे इन्होने भारत की तरफ से पहला IPL शतक बनाया। RCB के बाद पांडेय को 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चुना गया जिसमे इन्होने फाइनल में किंग्स एलेवेन पंजाब के खिलाफ 94 रन बना के अपनी टीम को विजेता बनाया और इन्हे मन ऑफ़ डी मैच चुना गया।
टीम द्वारा चुनाव
पांडेय को किस साल में किस टीम के लिए चुना गया उसकी लिस्ट-
2008- मुंबई इंडियंस
2009- रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर
2010- रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर
2011- पुणे वारियर्स इंडिया
2012- पुणे वारियर्स इंडिया
2012- पुणे वारियर्स इंडिया
2013- पुणे वारियर्स इंडिया
2014- कोलकाता नाइट राइडर्स
2015- कोलकाता नाइट राइडर्स
2016- कोलकाता नाइट राइडर्स
2017- कोलकाता नाइट राइडर्स
2018- सनराइज़र्स हैदराबाद
2019- सनराइज़र्स हैदराबाद
2020- सनराइज़र्स हैदराबाद
2021- सनराइज़र्स हैदराबाद
2022- लखनऊ सुपर जाएंट्स
2023- दिल्ली कैपिटल्स
(13/05/2023 को लिखे जाने तक)
अंतर्राष्ट्रीय मैच
पांडेय ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच (One Day) 14 जुलाई 2015 को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। इसी दौरान पांडेय ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय T-20 मैच भी 17 जुलाई 2015 को खेला था।
पांडेय का सफर अभी जारी है-----
Comments
Post a Comment