IPL में कौन सी टीम कब जीती | IPL winner list
IPL के winner का हीरो कौन
IPL एक रोमांचक मैच के लिए जाना जाता है। यह एक भारतीय प्रीमियम लीग है जिसे "इंडियन प्रीमियम लीग" कहते हैं। इसमें दुनिया के हर टीम के जो क्रिकेट खेलती है बेहतरीन खिलाड़ियों को चुना जाता है फ़िलहाल पाकिस्तान को छोड़के। इसमें खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाती है जो खिलाडी जितना अच्छा खेलता होगा उसकी सबसे ज़्यादा बोली लगती है। बोली लगने का मतलब उसे सबसे ज़्यादा पैसे में ख़रीदा जाता है। यह भारतीय खेल है इसलिए इसमें हर टीम में भारतियों की संख्या ज़्यादा होती है।
हर आईपीएल की जीत में किसी न किसी खिलाड़ी का अहम् योगदान होता है जैसा की आईपीएल 2023 में रविंद्र जडेजा का अहम् योगदान रहा है टीम को जीताने का।
आइये जानते है कोनसी टीम कब और किसके वजह से जीती।
आईपीएल विजेता की लिस्ट
आईपीएल की कौन सी टीम किस साल में जीती
- राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 विकेट से जीती थी मुंबई में 2008 में यह आईपीएल युसूफ पठान के लिए ज़्यादा जाना जाने वाला मैच है। इसके मैन ऑफ़ द मैच थे युसूफ पठान और कप्तान थे शेन वार्न (Shane Warne)
- डेक्कन चार्जेर्स ने यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ 6 रन से जीता जो जोहान्सबर्ग में खेला गया था 2009 में। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच थे अनिल कुंबले और कप्तान थे एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist)
- चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 22 रन से जीता मुंबई में 2010 में। इसके मैन ऑफ़ द मैच थे सुरेश रैना और कप्तान थे महेंद्र सिंह धोनी।
- चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ 58 रन से जीत लिया चेन्नई में 2011 में इसके मैन ऑफ़ द मैच थे मुरली विजय और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।
- कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत लिया चेन्नई 2012 में और इसके मैन ऑफ़ द मैच थे मनविंदर विस्ला और कप्तान थे गौतम गंभीर।
- मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 रन से यह मैच जीत लिया कोलकाता 2013 में और इसके मैन ऑफ़ द मैच थे कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) और कप्तान थे रोहित शर्मा।
- कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह मैच किंग्स एलेवेन पंजाब के खिलाफ 3 विकेट से बैंगलोर 2014 को जीता था उसके मैन ऑफ़ द मैच थे मनीष पांडेय और कप्तान थे गौतम गंभीर।
- मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 41 रन से कोलकाता में 2015 को जीत हासिल की इसके मैन ऑफ़ द मैच और कप्तान रोहित शर्मा थे।
- सन राइज़र्स हैदराबाद ने यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ 8 रन से जीत लिया बंगलोरे में 2016 में इसके मैन ऑफ़ द मैच थे बेन कटिंग(Ben Cutting) और कप्तान थे डेविड वार्नर (David Warner ).
- मुंबई इंडियंस ने यह मैच राइज़िंग पुने सुपर जिआंट्स के खिलाफ 1 रन से जीत लिया जो हैदराबाद में 2017 को हुवा था। इसके मैन ऑफ़ द मैच थे क्रुणाल पांडेय और कप्तान रोहित शर्मा।
- चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मैच सन राइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट से जीता जो मुंबई में 2018 को खेला गया। इसके मैन ऑफ़ द मैच शेन वाटसन (Shane Watson) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।
- मुंबई इंडियंस ने यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1 रन से जीत लिया हैदराबाद में 2019 में। इसके मैन ऑफ़ द मैच थे जसप्रीत बुमराह और कप्तान रोहित शर्मा।
- मुंबई इंडियंस ने यह मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत लिया जो 2020 में दुबई में खेला गया था। इसके मैन ऑफ़ द मैच थे ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) और कप्तान रोहित शर्मा।
- चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यह 27 रन से जीता था 2021 दुबई में जिसके मैन ऑफ़ द मैच थे फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) और कप्तान महेन्दर सिंह धोनी।
- गुजरात टाइटंस ने यह मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट से 2022 में अहमदाबाद में जीता था जिसके मैन ऑफ़ द मैच थे हार्दिक पंड्या जो कप्तान भी थे।
- चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट से यह मैच जीत लिया जो अहमदाबाद में 2023 में हुवा था जिसके कप्तान और मैन ऑफ़ द मैच महेंद्र सिंह धोनी थे।
Comments
Post a Comment