भारत में पहला कम्प्यूटर कब आया

 भारत में पहला कम्प्यूटर कब आया

भारत में कंप्यूटर की शुरुआत सन 1952 में हुए थी। 1952 में ISI में एक ANALOGUE कंप्यूटर की स्थापना की गयी थी जो भारत का पहला कंप्यूटर था। यह कंप्यूटर 10X10 की मैट्रिक्स को हल करने में सक्षम था। इसी समय एक और ANALOGUE कंप्यूटर भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलुरु द्वारा स्थापित किया गया। यह शुरुआती दौर था। कंप्यूटर युग की वास्तविक रूप से शुरुआत 1956 में हुई जो इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर HEC-2M था। इस कंप्यूटर से भारत जापान के बाद एशिया का दूसरा देश बन गया जिसके पास कंप्यूटर तक्नीकी थी।  

                                                                                HEC-2M 

HEC-2M का निर्माण इंग्लैंड में हुआ था जिसको भारत में आयात करके ISI में स्थापित किया गया था। यह एंड्रयू डोनाल्ड बूथ द्वारा डेवेलप किया गया था जो लंदन के बर्कबैक कॉलेज में प्रोफेसर थे। इस कंप्यूटर का इस्तेमाल उस समय वैज्ञानिक समस्याओं के समाधान के लिए किया जाता था जैसे सुरक्षा विभाग और प्रयोगशालाओं से सम्बंधित समस्याएं। सन्न 1958 में ISI में URAL नामक एक कंप्यूटर बनाया गया जो साइज में HEC-2M से बड़ा था इसको रूस से ख़रीदा गया था। यह कंप्यूटर क्षैतिज मैग्नेटिक टेप युक्त एक 32 BIT का कंप्यूटर था जिसमे इनपुट में पंच कार्ड्स और आउटपुट में प्रिंटर का इस्तेमाल किया जाता था। संन 1964 में इन दोनों कंप्यूटर को तब बंद कर दिया गया जब IBM ने अपना कंप्यूटर 1401 स्थापित किया। IBM 1401,1400 सीरीज का पहला कंप्यूटर था जिसे IBM द्वारा सन्न 1959 में विकसित किया गया था। जो एक डाटा प्रोसेसिंग सिस्टम कंप्यूटर था। इसमें 1401 प्रोसेसिंग यूनिट थी जो एक मिनट में 1,93,300 योग की गणनाएं कर सकती थी। यह कंप्यूटर भारत में विकसित नहीं हुवे थे इन्हे दूसरे देशों से ख़रीदा गया था। 

भारत का पहला कंप्यूटर ISIJU था जिसे 1966 में विकसित किया गया था 

                                                                                 ISIJU 


दो संस्थानों भारतीय सांख्यिकी संस्थान और जादवपुर यूनिवर्सिटी द्वारा ISIJU को विकसित किया गया था। HEC-2M और URAL दोनों ही वैक्यूम ट्यूब युक्त कंप्यूटर थे जबकि ISIJU एक ट्रांसिस्टर युक्त कंप्यूटर था। 90 के दशक में भारत का पहला सुपर कंप्यूटर परम 8000 बना जिसका अर्थ है PARALLEL MACHINE जो आज सुपर कंप्यूटर की सीरीज है। 

पर्सनल कंप्यूटर के आ जाने के बाद आज भारत एक विकासशील देश बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है।     



Comments

Popular posts from this blog

भारतीय इतिहास में पहला शतक बनाने वाला खिलाड़ी | First Century man of Indian cricket

IPL का पहला शतक | first century in IPL

भारत का पहला वन डे शतक बनाने वाला खिलाड़ी | first ODI century of India